अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए शिवशक्ति सेवा ट्रस्ट, रोहिणी (दिल्ली) द्वारा निःशुल्क लंगर सेवा...
गौरव शेलार/बालटाल
(जम्मू-कश्मीर) : पवित्र
अमरनाथ यात्रा पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से शिवशक्ति सेवा ट्रस्ट, रोहिणी
(दिल्ली) द्वारा निःशुल्क लंगर सेवा का आयोजन किया गया
है। इस सेवा के माध्यम से यात्रियों को प्रतिदिन स्वादिष्ट एवं शुद्ध भोजन, चाय,
नाश्ता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा
रही हैं। ट्रस्ट के स्वयंसेवक दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।
ट्रस्ट के ट्रस्टी हरपाल शर्मा (दिल्ली) और पदाधिकारियों ने बताया कि
अमरनाथ यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसी
उद्देश्य से यह सेवा निरंतर संचालित की जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों से आने
वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस लंगर का लाभ उठा रहे हैं और ट्रस्ट की सेवा
भावना की सराहना कर रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा में वर्षों से विभिन्न
सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएँ सेवा कार्य करती रही हैं। शिवशक्ति सेवा ट्रस्ट भी
श्रद्धालुओं के लिए निःस्वार्थ भाव से भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने
का कार्य कर रहा है,
जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान काफी राहत मिल रही है।



No comments