web-banner-lshep2024

Breaking News

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क

 

गौरव शेलार/ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में पर्यटन सीजन के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं।

श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। प्रमुख मार्गों, पर्यटन स्थलों, चेक पोस्ट तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और लगातार गश्त की जा रही है।

पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वे सुरक्षित वातावरण में अपनी यात्रा का आनंद ले सकें, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा आधुनिक तकनीक की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अधिकृत पर्यटन मार्गों का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें। भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की सतर्कता से पर्यटकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, जिससे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन उद्योग को भी सकारात्मक बढ़ावा मिल रहा है।

No comments